छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर, एकात्‍म पथ पर 11 हजार दीप जलाकर मनाया प्रदेश का जन्‍मदिन

Date:

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य की स्‍थापना 1 नवंबर 2000 को की गई थी। छत्‍तीसगढ़ मध्‍य प्रदेश से अलग होकर देश का 26वां राज्‍य बना था। तभी से छत्‍तीसगढ़ में हर साल 1 नवंबर को राज्‍योत्‍सव (CG Sthapna Diwas 2024) मनाया जाता है। इस साल भी राज्‍योत्‍सव मनाया जा रहा है, लेकिन यह उत्‍सव 4 नवंबर से 6 नवंबर तक मनाया जाएगा।

आज यानी 1 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को रायपुर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकात्‍म पथ पर आयोजित इस दीपोत्‍सव कार्यक्रम में 11 हजार दीप जलाए गए। इस कार्यक्रम में सीएम विष्‍णुदेव साय, डिप्‍टी सीएम अरुण साव, समेत सरकार के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए।

कार्यक्रम के समापन के मौके पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि आज हमार छत्‍तीसगढ़ 24 वर्ष का हो गया है। हम विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश के किसान, आदिवासी, ओबीसी, दलित समेत सभी वर्ग का तेजी से विकास हो रहा है। हम, हमारी सरकार इन सभी के लिए काम कर रही है। राज्‍योत्‍सव 4 नवंबर से प्रदेश में शुरू होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...

विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा को दी 49.96 लाख के कार्यों की सौगात…पढ़ें!

विकास और जनसुविधाओं को रफ्तार: विधायक अनुज शर्मा ने...

कोरबा: सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप…पढ़ें!

सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप, एसईसीएल...