29 नवंबर को रायपुर में “छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब” मनाएगा छत्तीसगढ़…पढ़ें!

Date:

29 नवंबर को रायपुर में “छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब” मनाएगा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ने इस साल 2026 में अपने राज्य निर्माण का 26 वर्ष पूरा कर लिया है और जिस तरह इस धान के कटोरे को खदान का गड्ढा बनाया जा रहा है किसी से छुपा नहीं!
इस प्रदेश में जहां देखो खनिज की खुदाई चल रही है इस बात से बेखबर कि इस माटी में अढ़ाई करोड़ लोग भी सांस ले रहे हैं, कोरबा से बैलाडीला तक यह प्रदेश खनन माफियाओं के लिए खोल दिया गया है, चाहे इसके लिए हसदेव काटना पड़े या तमनार या फिर बस्तर ही क्यों न उजाड़ना पड़े?

राज्य निर्माण के बाद जिस पार्टी ने सबसे ज्यादा समय सत्ता पाई वही पार्टी वर्तमान में सत्ता सिंहासन पर है और अधोसंरचना के लिए बीजेपी ने जो किया वह बहुत सराहनीय भी है लेकिन किसी प्रदेश में सिर्फ बिल्डिंगे बना देने से उस राज्य के लोगों का विकास नहीं होता!
आज छत्तीसगढ़ अपनी मूल पहचान के लिए उलगुलान कर रहा है, भाषाई अस्मिता, पारंपरिकता और पुरखों का मान स्थापित हो इसकी लड़ाई लड़ी जा रही है, हद तक यह सही है पर जब आक्रोश उन्माद बन जाए तब हमें सोचना होगा और इसी बेपटरी होते विरोधाभाष को, युवाओं के आक्रोश और सियानों के संदेश को एक मंच पर सजाने के लिए अस्मिता गौरव दिवस 2026 मनाने का संकल्प छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने उठाया है।

राजधानी के हृदय स्थल में अपने पुरखों के आशीष छांव में छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब मनाने प्रदेशवासियों को नेवता दिया है।
यह पूरी तरह से सामाजिक सांस्कृतिक और प्रदेश की अस्मिता, भाषा, प्रतिमानों को संरक्षित करने, पोषित करने और उग्रवेग युवा आक्रोश को संतुलित कर सही दिशा में ऊर्जा संग्रहित करने का उदिम है।

लंबे समय से छत्तीसगढ़ के आम छत्तीसगढ़िया अपने आप को तिरस्कृत महसूस करते रहे हैं क्योंकि हर बार उनकी भाषा और सांस्कृतिक पहचान को पुरजोर तरीके से राजधानी और प्रशासनिक तंत्र ने मंच नहीं दिया, कहीं न कहीं अपने ही प्रदेश में यहां की प्रादेशिकता उपेक्षित रही और इस दबे लंबे दर्द ने अब ज्वालामुखी सा प्रस्फुटन पा लिया है इसका लावा प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ियावाद बनकर बहने लगा है ऐसे में इस लावे से आमजन आहत न हों ऐसी युक्ति के लिए युवा शक्ति को एकजुट और ताकतवर करने CKS और प्रदेश के पत्रकारों की बड़ी टीम छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ, मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता रक्षा मंच रायपुर के तत्वाधान में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के संरक्षण और दिशानिर्देशन में भव्य महापर्व मनाने जा रही है।

छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष और CKS प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्ररथ ‘गर्व’ ने प्रदेशभर के नौजवान साथियों, सियान, मितान सभी आम खास छत्तीसगढ़ियों को इस महाआयोजन का हिस्सा बनने निवेदन किया है।

गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश संरक्षक दादा ठाकुर राम गुलाम सिंह ने अपील की है, यह हमारा देसी राज्योत्सव है जिसकी शुरुआत इस साल से होकर हर साल इसी महीने मनाए जाने प्रदेशवासी संकल्पित होंगे।

CKS प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह गैर राजनीतिक आयोजन है जिसमें प्रदेश की सांस्कृतिक गतिविधियों की झांकी और मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता गौरव की बात होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आम खास छत्तीसगढ़ियों का यह कार्यक्रम है मीडिया के साथियों से आग्रह करते हुए गजेंद्ररथ ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा इस आयोजन का प्रचार और अपने साथियों को आमंत्रित करें साथ ही फिल्म निर्माण से जुड़े सभी साथियों और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स से भी अपील की, इस महाआयोज का प्रचार अपने चैनलों के माध्यम से जरूर करें।

छत्तीसगढ़ विविधताओं का प्रदेश है, इसकी सीमाएं लगभग आठ राज्यों से जुड़ी है ऐसे में हमारी सांस्कृतिक विरासत बड़ी और महान है।

कोस कोस में पानी बदले, पांच कोस में बानी!
यह वाक्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति का पैमाना है, ऐसे में हमारी मिश्रित संस्कृति का उत्साह राष्ट्र के लिए उदाहरण बने ऐसी कोशिश करने का प्रयास छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब के रूप किया जा रहा है।

मां भारती की हृदय स्थली छत्तीसगढ़ महतारी का मान राष्ट्र और विश्वव्यापी करने का संकल्प हम तमाम प्रदेशवासियों को इस महाआयोजन में शामिल होकर करना है, इसलिए 29 नवंबर 2026 दिन इतवार राजधानी रायपुर के बूढ़ा तरिया नजदीक आउट डोर स्टेडियम के खुले मैदान में सांस्कृतिक विरासत को अपनी आंखों में सहेजने आप सब जरूर आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अनुज ने की सेवा संवाद यात्रा की शुरुआत, CM साय ने दिखाई हरी झंडी…पढ़ें!

सीएम विष्णु देव साय ने विधायक अनुज शर्मा की...

पेंड्रावन जलाशय बचाओ…CM साय से मिले संघर्ष समिति के सदस्य!

पेंड्रावन बचाओ संघर्ष समिति ने धरसींवा विधानसभा के ग्राम...

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा...