
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने भर्ती परीक्षा पर लगी रोक हटा दी है। इसके बाद अब असिस्टेंट टीचर और टीचर्स के कुल 2292 पदों पर भर्ती परीक्षा कराने का रास्ता साफ हो गया है।
इस टीचर भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर और दिव्यांग कैंडिडेट्स से जुड़े नियमों को चुनौती दी गई थी। इसमें पूर्ण दृष्टिबाधित कैंडिडेट्स को आरक्षण देने का मुद्दा भी शामिल था। इसके चलते भर्ती परीक्षा स्थगित हो गई थी और कैंडिडेट्स के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
मामले में कोर्ट के निर्देश के बाद आवेदन के लिए पोर्टल खोला गया था। अब डिवीजन बेंच से रोक हटने के बाद भर्ती परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है। परीक्षा पहले से घोषित टाइम टेबल के अनुसार आयोजित की जाएगी।
टीचर भर्ती प्रक्रिया में कुल 2292 पदों को भरा जाएगा। इनमें E-संवर्ग के 795 पद और T-संवर्ग के 1497 पद शामिल हैं। अब हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद कैंडिडेट्स पहले से घोषित टाइम टेबल के अनुसार भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
और वहीं प्रदेश में स्कूलों के निजीकरण का भी शोर मचा हुआ है ऐसे में यह समझ पाना मुश्किल है कि आखिर सरकार किस रणनीति के तहत काम कर रही है?
