विश्व मातृभाषा दिवस: प्रेस क्लब में संगोष्ठी… मर जाही का महतारी भाखा!

Date:

रायपुर: विश्व मातृभाषा दिवस के मौके पर रायपुर प्रेस क्लब में संगोष्ठी का आयोजन हुआ. इस आयोजन में विशेष रूप से बतौर मेहमान असम से 5 छत्तीसगढ़ीभाषी प्रतिनिधि शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ी राजभाषा मंच की ओर से आयोजित संगोष्ठी में महतारी अस्मिता, भाषा, संस्कृति पर लंबी चर्चा हुई. असमिया प्रातिनिधि कैलाश साहू ने बताया कि असम में लाखों प्रवासी छत्तीसगढ़िया निवासरत हैं. आज भी सभी के घरों में छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग हो रहा है. छत्तीसगढ़ी संस्कृति, रीति-रिवाज-परंपरा को सहेज कर रखा गया है. जरूरी है कि हम अपनी महतारी अस्मिता को बचाकर रखें. हमारी भाषा ही हमारी असल पहचान है. भाषा को बचाने के लिए उसमें पढ़ाई-लिखाई और काम-काज जरूरी है. असम में सबकुछ असमिया में ही होता है. रायपुर प्रेस क्लब में हमें बुलाकर जो सम्मान दिया गया है उसके लिए मैं सभी का आभार जताता हूँ।

संस्कृति विशेषज्ञ अशोक तिवारी ने कहा महतारी भाषा ही किसी भी भाषा की मूल भाषा है. छत्तीसगढ़ राज्य की मूल और आधार भाषा छत्तीसगढ़ी है. राज्य की आधिकारिक भाषा भी है. बावजूद इसके इसमें पढ़ाई-लिखाई स्कूली स्तर पर न होना दुःखद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

कोरबा: शक की शह पर मौत का खेल…पढ़ें पूरी कहानी!

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद खौफनाक और...

जनगणना 2026 और मातृभाषा छत्तीसगढ़ी…पढ़ें गजेंद्ररथ का विश्लेषण!

'छत्तीसगढ़ी' पहले आठवीं अनुसूची में शामिल कराने आंदोलन करना...

खरोरा कांग्रेस के मिराज बने बूथ अध्यक्ष…पार्टी प्रमुखों ने दी बधाई!

कांग्रेस से मिराज ख़ान बने बूथ अध्यक्ष तिल्दा खरोरा: क्षेत्र...