पलारी: ब्यूटी पार्लर में आत्महत्या! जानिए पूरा मामला

Date:

बलौदाबाजार: जिले के पलारी स्थित बघेल कॉलोनी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ स्वाति ब्यूटी पार्लर की 25 वर्षीय संचालिका स्वाति बघेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब मिली जब उसकी छोटी बहन ने सुबह 11 बजे फोन पर बात करते हुए पिता पुनाराम बघेल को सूचना दी कि स्वाति ने खुदकुशी कर ली है।

पुलिस के अनुसार, स्वाति सुबह 10 बजे अपने गाँव पठारीडीह से पार्लर आई थी। कुछ देर बाद उसकी बहन ने फोन किया और बताया कि स्वाति ने आत्महत्या कर ली है। इस पर परिजनों ने पार्लर के पास रहने वाली एक सहेली को भेजा, जिसने देखा कि स्वाति पंखे से लटकी हुई है। मौके पर पहुँचे परिजनों ने पलारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

पिता पुनाराम बघेल ने बताया कि स्वाति पिछले एक सप्ताह से गुमसुम थी। वह हाल ही में अपनी सहेलियों के साथ जगन्नाथपुरी घूमने गई थी, लेकिन वापस आने के बाद से उसके व्यवहार में बदलाव आया था। इसके अलावा, पार्लर की कुछ सीखने वालियों ने बताया कि स्वाति ने पहले ही ग्रुप में पार्लर बंद करने की सूचना दे दी थी, जिससे संदेह होता है कि वह पहले से ही मानसिक तनाव में रही होगी।

पुलिस अभी इस मामले में विस्तृत जाँच कर रही है और आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। परिवार वालों ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है, लेकिन पुलिस मोबाइल और सोशल मीडिया गतिविधियों की जाँच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम…पढ़ें।

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...