राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Date:

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित
रायपुर, 24 सितंबर 2026। भाकृअनुप–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत 23 सितंबर को तत्काल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न समसामयिक एवं संस्थागत विषयों पर अपने विचार तत्काल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने कहा कि तत्काल भाषण व्यक्ति की त्वरित सोच, विषय की समझ और प्रभावी अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग न केवल राजभाषा के कार्यान्वयन को सुदृढ़ करता है, बल्कि संस्थागत कार्यों में सहज एवं प्रभावी संप्रेषण को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी कार्मिकों से हिन्दी के नियमित एवं स्वाभाविक प्रयोग को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सहभागिता की। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण, विषय-वस्तु, भाषा, अभिव्यक्ति एवं समय-प्रबंधन का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के पश्चात डॉ. राय ने प्रतिभागियों को तत्काल भाषण की प्रभावी प्रस्तुति के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रतियोगिता का सफल आयोजन नोडल अधिकारी डॉ. के. सी. शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक एवं राजभाषा प्रभारी श्री प्रांशु राठौर तथा प्रशासनिक अधिकारी के समन्वय से किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विधायक अनुज ने सपत्नीक अंगदान का लिया संकल्प…पढ़ें!

मानव सेवा में ऐतिहासिक फैसला: 'आयुर्वेद सेवा सम्मेलन' में...

एनआईबीएसएम में सामुदायिक कम्पोस्टिंग पर जनभागीदारी जागरूकता अभियान

एनआईबीएसएम में सामुदायिक कम्पोस्टिंग पर जनभागीदारी जागरूकता अभियान रायपुर, 23...