धमतरी: जिला पंचायत क्षेत्र 12 से अरुण सार्वा की ऐतिहासिक जीत…क्या कहा पढ़िए!

Date:

अरुण सार्वा की हुई ऐतिहासिक जीत समर्थकों में जश्न का माहौल

रिपोर्टर – देवेन्द्र सेन नगरी

जिला पंचायत धमतरी के क्षेत्र क्रमांक 12 में हुए चुनाव में नगरी ब्लाक के उन्नत कृषक भाजपा अधिकृत प्रत्याशी अरुण सार्वा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को लगभग 16 हजार वोट से पटखनी देकर सफलता हासिल की। इस जीत के साथ ही अरुण सार्वा ने क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया है कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी उनकी लिए हर कदम पर साथ रहेंगे।

प्रचार के दौरान मिला अपार जनसमर्थन

अरुण की जीत उनके मजबूत जनसंपर्क और विकासपरक नीतियों का नतीजा माना जा रहा है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान देने का वादा किया था। उनकी जीत से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

विकास पर रहेगा पूरा जोर

जीत के बाद अरुण सार्वा ने कहा, “यह जीत मेरी नहीं, पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। मैं सभी मतदाताओं का धन्यवाद करता हूँ और यह सुनिश्चित करूंगा कि उनके विश्वास पर खरा उतरूं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।”

समर्थकों में जश्न का माहौल

अरुण सार्वा की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आज महालक्ष्मी गणेश सरस्वती जी की महापूजा विधि और मुहूर्त जानें…पढ़ें!

लक्ष्मी पूजन का महत्व (Significance of Laxmi Pujan) ​दिवाली के...

ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोप,दीपक टंडन उर्फ आंबेडकर टंडन सुर्खियों में…पढ़ें!

रायपुर: ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोपों को...

खरोरा: केसला सरपंच को न्यायालय ने क्यों हटाया?

खरोरा: ग्राम पंचायत केसला की सरपंच माया वंश को...

रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम…पढ़ें!

  उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या 7 नवंबर 2026 को...