महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच भाषा विवाद! अंतर्राज्यी बस सेवा बंद, तनावपूर्ण माहौल…जानिए पूरा मामला!

Date:

कर्नाटक के बेलगावी में सन्ना बालेकुंदरी के पास कन्नड़ भाषा में बातचीत को लेकर केएसआरटीसी बस कंडक्टर पर हमले के बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच तनाव बढ़ गया है। इस घटना के बाद दोनों राज्यों ने एक-दूसरे के लिए बस सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

शिकायत के मुताबिक, विवाद बेलगावी और सुलेबावी के बीच यात्रा कर रही बस में टिकट को लेकर हुआ। बस में चढ़ी एक लड़की ने दो टिकट मांगे, लेकिन कर्नाटक में महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त होने के कारण कंडक्टर महादेव ने केवल लड़की के लिए मुफ्त टिकट जारी किया और साथ आए लड़के के लिए टिकट खरीदने को कहा। इस पर लड़की ने कंडक्टर से मराठी में बात करने और भाषा सीखने पर जोर दिया।
बाद में, जब बस सन्ना बालेकुंदरी पहुंची, तो लड़की से जुड़े करीब 20 लोगों ने कंडक्टर महादेव पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस घटना के बाद दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में तनाव व्याप्त है। अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकारें इस विवाद का समाधान कैसे निकालेंगी।

इधर छत्तीसगढ़ में राजभाषा मंच, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जैसी सैकड़ो संगठन छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं पर आज राज्य निर्माण के 25 सालों बाद भी आम छत्तीसगढ़िया अपनी मातृभाषा के लिए जागरूक नही हुआ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नकटी के नमकहराम कौन?

नकटी के नमकहराम कौन? छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ...

बेटी पढ़ेगी…विकास गढ़ेगी! खरोरा पीएमश्री में सायकल वितरण…पढ़ें!

पीएम श्री खरोरा में 123 नवप्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क...

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! पढ़ें गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख…

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित अग्निकांड...