छत्तीसगढ़ में अब बढ़ेगी ठंड…पढ़ें!

Date:

छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे भी प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहने के साथ मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि आने वाले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर थोड़ा बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके अलावा अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई।


मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर दक्षिण छत्तीसगढ़ से झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी बिहार के ऊपर बने साइक्लोनिक सिस्टम तक एक ट्रफ बनी हुई है। हालांकि इसके बावजूद प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले 24 घंटे छत्तीसगढ़ में मौसम साफ रहेगा। बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। आने वाले 2 दिनों में रात के तापमान में गिरावट से सुबह और रात की ठंड थोड़ी बढ़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अनिश्चितकालीन स्टीयरिंग छोड़ अभियान…नहीं चली बसें, यात्री हुए आपरेशन…पढ़ें!

इंडिया ड्राइवर जॉइंट कमिटी के आह्वान पर गुरुवार, 12...

JCP सुप्रीमों अमित बघेल को फिर जेल…जानिए पूरा मामला!

राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक में छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति...

खरोरा केसला की सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने न्यायालय का आदेश…पढ़ें!

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खरोरा शाखा से लगी सरकारी...