स्कूल के टॉयलेट में ब्लास्ट! पालक कर रहें विरोध प्रदर्शन… पढ़ें पूरी खबर!

Date:

सेंट पलोटी स्कूल के टॉयलेट में हुए विस्फोट में छात्रा के घायल होने से नाराज पालक आज सुबह से स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से नाराज पालक घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पालकों के प्रदर्शन के बाद भी न तो स्कूल प्रिंसिपल, और न ही डायरेक्टर बाहर आ रहे हैं।

बता दें कि सेंट विंसेंट पलोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को एक शरारती छात्र ने गर्ल्स टॉयलेट में केमिकल सोडियम डाल दिया था. ऐसे में टॉयलेट गई चौथी कक्षा की छात्रा के फ्लश करते ही विस्फोट होने से वह बुरी तरह से झुलस गई थी. बच्ची के आवाज लगाने पर पहुंचे स्कूल स्टाफ ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया. सिविल लाइन पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...

‘माता कौशल्या संग तीजा तिहार’

रायपुर/चंदखुरी,13 सितंबर 2026। चित्रोत्पला लोककला परिषद द्वारा राकेश तिवारी की...