शिक्षिका ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूली बच्चों को कराया न्योता भोज…

Date:

नारायण दास बगड़िया पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा में विद्यालय के शिक्षिका शारदा वर्मा ने अपने पुत्र श्रेयांश वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज कराया।

जिसमें बच्चों को चावल दाल, आलू चने की सब्जी, पूड़ी, मिठाई भोज करा बच्चों एवं बड़े बुजुर्गों , वरिष्ठजनो का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शाला के प्रधानपाठक वीरेंद्र टंडन में इस आयोजन के लिए शिक्षिका शारदा वर्मा का आभार व्यक्त किया, साथ ही साथ ऐसे खुशी के पल में नेवता भोज का आयोजन को प्रोत्साहन देने का विचार प्रस्तुत किए।

एक शिक्षिका द्वारा इस तरह अपने बच्चों के जन्मदिन पर न्योता भोज का आयोजन सराहनीय और अनुकरणीय है जहां आज कल जन्मदिन पर बच्चे होटलों में खाने पार्टी करने के शौकीन हो रहे हैं ऐसे में यह एक प्रतिमान है ऐसा सभी शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के साथ आम जन को करना चाहिए, उनकी इस पहल के लिए छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्ररथ गर्व ने साधुवाद दिया और बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर संकुल प्राचार्य राजेश कुमार चंदानी, संकुल समन्वयक विनोद कुमार वर्मा, प्रधानपाठक वीरेंद्र टंडन, स्वाति उइके, चित्ररेखा लहरी, ज्योति सोनी, अमर बर्मन, देवकी बाघमार, बेबी गोस्वामी, एवं समस्त विद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जनगणना 2026 और मातृभाषा छत्तीसगढ़ी…पढ़ें गजेंद्ररथ का विश्लेषण!

'छत्तीसगढ़ी' पहले आठवीं अनुसूची में शामिल कराने आंदोलन करना...

खरोरा कांग्रेस के मिराज बने बूथ अध्यक्ष…पार्टी प्रमुखों ने दी बधाई!

कांग्रेस से मिराज ख़ान बने बूथ अध्यक्ष तिल्दा खरोरा: क्षेत्र...