लापता नाबालिग की लाश खेत में मिली…किसने मारा?

Date:

रायपुर जिले के खरोरा थाना अंतर्गत बेलदार सिवनी गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक वारदात उस वक्त उजागर हुई जब 27 जून की सुबह गांव के पास स्थित एक खेत में लड़की का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला।

परिजनों के अनुसार, लड़की 26 जून की दोपहर करीब 1 बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार और ग्रामीणों ने उसे पूरे क्षेत्र में तलाशा, लेकिन रातभर उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह उसका शव मिलने के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल फैल गया।

चाकू और पत्थर से वार कर की गई हत्या, आरोपी फरार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या चाकू और पत्थर से क्रूरता के साथ की गई है। घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। फिलहाल, आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में विशेष टीम लगाकर छानबीन कर रही है।

खरोरा पुलिस ने आसपास के गांवों में सघन पूछताछ शुरू कर दी है और मोबाइल लोकेशन सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

गांव में डर और गुस्सा, पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया
घटना के बाद ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

पुरखा के सुरता: महान फिल्मकार स्व. किशोर साहू को जानिए…पढ़िए उनका जीवन!

छत्तीसगढ़ की माटी कई महान विभूतियों की जन्मस्थली रही...

छानबीन समिति ने नम्रता सिंह के गोंड अनुसूचित जनजाति के दावे को सही माना…पढ़ें!

मोहला-मानपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जैन के अनुसूचित...

सरकारी कर्मचारी लेत रहिन महतारी वंदन…अब वसूली होही!

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा...