मोबाइल में बात करते चौथी मंजिल से गिरा युवा सरपंच…जानिए पूरा मामला!

Date:

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहां ककरेल ग्राम पंचायत के सरपंच अभिषेक पाटिला की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। यह हादसा सोमवार देर रात का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सरपंच अभिषेक पाटिला किसी काम से चौथी मंजिल पर पहुंचे थे। इसी दौरान वे अपने मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। बातचीत करते-करते अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे आ गिरे। चौथी मंजिल से गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

मृतक सरपंच अभिषेक पाटिल

गांव में शोक की लहर
अभिषेक पाटिला ककरेल ग्राम पंचायत के लोकप्रिय और मिलनसार सरपंच माने जाते थे। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मोबाइल कॉल डिटेल्स समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जनगणना 2026 और मातृभाषा छत्तीसगढ़ी…पढ़ें गजेंद्ररथ का विश्लेषण!

'छत्तीसगढ़ी' पहले आठवीं अनुसूची में शामिल कराने आंदोलन करना...

खरोरा कांग्रेस के मिराज बने बूथ अध्यक्ष…पार्टी प्रमुखों ने दी बधाई!

कांग्रेस से मिराज ख़ान बने बूथ अध्यक्ष तिल्दा खरोरा: क्षेत्र...