नोटों की गड्डी वाली सुशासन पर सरकार की सफाई! क्या है पूरा मामला यहां पढ़ें!

Date:

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के भानुप्रतापपुर मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नोटों की गड्डियों के साथ कार से सफर करते नजर आ रहा है. इस वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी ने प्रदेश की राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. मामले के तूल पकड़ने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है. वहीं अब इस मामले में पैसों की गड्डियों के साथ नजर आने वाले आकाश सोलंकी का भी बयान सामने आया है.

भाजयुमो के भानुप्रतापपुर मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी ने बताया है कि उसके द्वारा ही रील बनाई गई थी और उसने नादानी में यह कृत्य किया. परंतु उसमें दिखाई गई राशि उसके परिवार की है. इसमें कोई भी भ्रष्टाचार और गड़बड़ी नहीं है, जो भी जांच होगी उसके लिए वह तैयार है.

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर संदीप पटेल ने बताया कि इस वायरल वीडियो के मामले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है और न ही राज्य शासन से इस मामले में कोई दिशा निर्देश आए हैं. यदि कोई दिशा निर्देश आएंगे तो इस पर जांच की जाएगी.

इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नोटों के बंडल वाले वीडियो का वेरीफाई कर रहे हैं. आजकल फेक वीडियो भी बहुत चल रहा है. हमारे लोग और सरकार को बदनाम करने की साजिश चल रही है.

सुशासन तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है – भूपेश बघेल
नोटों के गड्डियों के साथ वीडियो पर पूर्व सीएम ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि क्या बात है! विष्णुदेव साय जी आपका “सुशासन” तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है! पहचाना इन्हें जो नोट की गड्डियों के साथ मूछों में ताव दे रहे हैं? लीजिए, आसान कर देता हूं, ये भानुप्रतापपुर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी हैं. सुना है बेरोजगार हैं. सामान्य परिवार से आते हैं. अब ये बताइए कि ‘सुशासन’ में इसकी जांच होगी या वॉशिंग मशीन वाला फॉर्मूला लगेगा?

अब देखने वाली बात होगी कि सत्ता और विपक्ष के बीच यह रील वाली पॉलिटिक्स कहां तक जाने वाली है!
वैसे जिस मासूमियत से इस घटना को नादानी बताया जा रहा है वह भी सोंचने वाली बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

‘दाऊ’ की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वाले 2 यूट्यूबर्स पर FIR दर्ज!

भिलाई: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े...

बर्थ डे पर सरप्राइज गिफ्ट में मौत, पढ़िए एक फिल्मी पर सच्ची कहानी!

कहानी किसी थ्रिलर फिल्म की पटकथा जैसी है, पर...

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...