दुर्ग: एक परिवार 4 मौत…सच क्या?

Date:

दुर्ग के आर्यनगर इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों के शव संदिग्ध हालत में घर में पड़े मिले हैं. पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे से लटके मिले, जबकि बच्चों की जहर खाने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पारिवारिक तनाव के चलते पति-पत्नी ने पहले बच्चों को जहर देकर मार दिया. इसके बाद दोनों ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. हालांकि मौत के कारणों की अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।


पूरा मामला दुर्ग के आर्यनगर इलाके का है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा, इसकी अभी तक जानकारी नहीं लग सकी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच कई दिनों से आपस में अक्सर विवाद होता था. जिसके कारण दंपती ने पहले तो दोनों बच्चों को जहर देकर उनकी हत्या कर दी, फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गए।

खबर पर अपडेट जारी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

कोरबा: सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप…पढ़ें!

सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप, एसईसीएल...

खरोरा: पीएम श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में मेगा पालक-शिक्षक बैठक संपन्न

नए शिक्षा सत्र 2026-27 की प्रथम मेगा पालक-शिक्षक बैठक...

मिसाल: श्रमदान से सड़क… जांगर भर तुम जोर करव, बन मशाल गली खोर बरव!

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सरकारी अनदेखी से...