तिल्दा: J.b इंटरनेशनल स्कूल के फराज़ अहमद बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर!

Date:

J.b इंटरनेशनल स्कूल , तिल्दा के वार्षिक समारोह ‘अभ्युदय’ में फराज़ अहमद बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर-

J.B. International School Tilda में आयोजित वार्षिक समारोह ‘अभ्युदय’ के दौरान कक्षा 12वीं के छात्र फराज़ अहमद को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और नेतृत्व क्षमता के लिए स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया।

महज 17 वर्ष की उम्र में फराज़ अहमद विद्यालय के हेड बॉय भी हैं। वे विज्ञान संकाय के छात्र हैं और कक्षा 11वीं में उन्होंने 86 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। फराज़ का लक्ष्य आगे चलकर डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ तिल्दा के सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल ने फराज़ अहमद का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति में फराज़ की मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व गुणों की सराहना की गई।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि फराज़ जैसे विद्यार्थी स्कूल के लिए प्रेरणा हैं और उनकी सफलता अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

कोरबा: सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप…पढ़ें!

सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप, एसईसीएल...

खरोरा: पीएम श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में मेगा पालक-शिक्षक बैठक संपन्न

नए शिक्षा सत्र 2026-27 की प्रथम मेगा पालक-शिक्षक बैठक...

मिसाल: श्रमदान से सड़क… जांगर भर तुम जोर करव, बन मशाल गली खोर बरव!

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सरकारी अनदेखी से...