जंगल में मिली पूर्व विधायक के भाई की लाश…पढ़िए पूरी खबर!

Date:

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लैलूंगा के कांग्रेस के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार की लाश सड़ी-गली हालत में जंगल में मिली है। शव का चेहरा पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका है।

यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। बुधवार शाम सिसरिंगा मंदिर के पास जंगल में एक सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव की स्थिति देखकर पुलिस ने आशंका जताई कि यह करीब 5-6 दिन पुराना है।

पहचान के लिए परिजनों को बुलाया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि शव जयपाल सिंह सिदार (43 वर्ष) का है। वे ग्राम कटकलिया निवासी थे और पाखर गांव में ग्राम सचिव के रूप में कार्यरत थे।

जयपाल सिंह 7 जुलाई को अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। 8 जुलाई को परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनका मोबाइल ट्रेस किया, कार भी गेरवानी-लाखा के पास मिली, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

अब 30 जुलाई की शाम को उनकी सड़ी-गली लाश बरामद हुई है। उनके कपड़े शरीर से चिपके हुए थे और सिर पूरी तरह कंकाल में बदल चुका था। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ के बाद ही शव का पता चला।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

बीजेपी सरकार के 2 साल…CM साय ने प्रदेशवासियों को लिखा संदेश…पढ़ें!

प्रिय छत्तीसगढ़वासी भाइयों और बहनों, जय जोहार आज जब मैं सेवायात्रा...

छत्तीसगढ़ी राजभाषा के लिए विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी…क्या लिखा है पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के सबले बड़का पंचायत विधानसभा म राजभाषा छत्तीसगढ़ी...

तिल्दा: अडानी पॉवर में मजदूरों ने किया हड़ताल, जानें क्या है मांग?

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड...

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...