छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नवा विवाद: पद के बदला पैसा दे!

Date:

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने पार्टी की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरगुजा संभाग में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पैसों की मांग की जा रही है।

पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो बयान में दावा किया कि कई कांग्रेस नेताओं को फोन पर कहा जा रहा है “जरिता मैडम से बात हो गई है, पैसा भेज दीजिए।” सिंह ने कहा कि यह वसूली कांग्रेस संगठन की साख को गहरा नुकसान पहुंचा रही है और यदि यह सच है, तो यह “बहुत गंभीर मामला” है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के संज्ञान में लाने का निर्णय लिया है ताकि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

फिलहाल, कांग्रेस संगठन प्रदेश के सभी जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया में है। ऐसे में इस वीडियो के सामने आने के बाद पार्टी के भीतर हड़कंप मच गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नेतृत्व मामले की जांच कर सकता है और यदि आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...