छत्तीसगढ़ी के लिए जल्द ही सत्याग्रह: नंदकिशोर शुक्ला

Date:

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिसव पर रैली और संगोष्ठी
सामाजिक उदासीनता और सरकारी उपेक्षा की शिकार छत्तीसगढ़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी मंच की ओर से जागरण रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राजगीत क साथ हुई.

इसके बाद छत्तीसगढ़ीभाषियों का बड़ा जुराव कलेक्ट्रेट गार्डन में हुई. यहाँ मंच के संरक्षक नंदकिसोर सुकुल, जागेश्वर प्रसाद, अशोक तिवारी सहित कई लोगों ने अपनी बातें रखी. लोक गायिका रामदत्त जोशी और रेखा जलक्षत्री ने कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ी समाज को जगाने आवाहन गीत की प्रस्तुति भी दी.

वहीं साहित्यकारों, पत्रकारों, समाज के पदाधिकारियों, कलाकारों, छात्रों ने रैली निकालकर जागरण भी किया. डॉ. भीम राव अंबडेकर की मूर्ति पर जाकर पढ़बो-लिखबो-बोलबो छत्तीसगढ़ी के नारे भी लगाए.

इस मौके पर नंदकिसोर सुकुल सहित अन्य लोगों ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष और राजभाषा बनने के 18 साल बाद भी छत्तीसगढ़ी न तो शिक्षा का माध्यम भाषा बन पाई और न ही सरकारी कामकाज की भाषा. यह सब छत्तीसगढ़ी समाज की उदासीनता और सरकारी उपेक्षा के चलते हो रही है. यही वजह है कि समाज को जगाने हमारा जागरण का काम भी चल रहा और सरकार से मांग भी सतत जारी है. आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारियां चल रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

बीजेपी सरकार के 2 साल…CM साय ने प्रदेशवासियों को लिखा संदेश…पढ़ें!

प्रिय छत्तीसगढ़वासी भाइयों और बहनों, जय जोहार आज जब मैं सेवायात्रा...

छत्तीसगढ़ी राजभाषा के लिए विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी…क्या लिखा है पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के सबले बड़का पंचायत विधानसभा म राजभाषा छत्तीसगढ़ी...

तिल्दा: अडानी पॉवर में मजदूरों ने किया हड़ताल, जानें क्या है मांग?

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड...

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...