कथित जहरीली शराब का मामला: मरने वालों की संख्या हुई 9… पढ़ें पूरी खबर!

Date:

बिलासपुर: न्यायधानी में कथित जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। ताजा मामले में लोफंदी निवासी पवन कश्यप की मौत हो गई, जिसने जहरीली शराब का सेवन किया था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बिसरा रिपोर्ट से होगा खुलासा

डॉक्टरों के अनुसार, पवन कश्यप की मौत हृदयगति रुकने से हुई, लेकिन असली वजह का खुलासा बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। परिजनों ने प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान शराब आसानी से उपलब्ध हो रही थी, जिससे यह घटना हुई।

आक्रोशित परिजनों की चेतावनी

मृतकों के परिजनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि मामले को दबाने का प्रयास किया गया तो चक्का जाम और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

अब भी चार लोगों की हालत गंभीर

जहरीली शराब का असर अब भी बना हुआ है। चार अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनमें से एक को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है, जबकि प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने...

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...