स्वास्थ्य सुविधा की लापरवाही: ऑक्सीजन की कमी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और जुड़वा बच्चों की मौत

Date:

जिले में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके दो जुड़वां बच्चों की मौत को लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर फिर से सवाल उठने लगे है। करतला सीएचसी से जिला अस्पताल लाने के दौरान एंबुलेंस में महिला को ऑक्सीजन नहीं दिया गया। पति ने खुद यह बात बताई, जिसके कारण जुड़वा नवजात बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरा परिवार काफी सदमे में है।

कोरबा में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल एक बार फिर से खुल गई है। एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण महिला और उसके दो जुड़वा नवजात बच्चों की मौत हो गई। मामला करतला थाना चेत्र के जोगीपाली गांव का है। बताया जा रहा है,कि प्रसव पीड़ा उठने मृतका कांति राठिया को करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया,जहां महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद जच्च-बच्चा को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। एंबुलेंस में सब कुछ सही था,तभी एकाएक महिला और उसके दोनों बच्चों की सेहत बिगड़ी और अस्पताल में उपचार मिल पाता उससे पहले की उनकी मौत हो गई। पति ने इस घटना को लेकर स्वास्थ्य महकमे पर सवाल उठाए है।

कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर इस तरह की लचर स्वास्थ्य सुविधाओं की खबरे सामने आते रहती है। व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया जाता है बावजूद इसके लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घट जाती है। इस दिशा में विभाग को जरुरी कदम उठाने की जरुरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़: 23 जनवरी से रायपुर जिले में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम औपचारिक रूप से लागू!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था के संचालन को...

खरोरा: ग्राम अड़सेना में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का आयोजन

ग्राम अड़सेना में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का आयोजन बैंक ऑफ...

छत्तीसगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम...

JCP सुप्रीमो का जेल जाना पार्टी की जीत का बड़ा दांव…अगले विस चुनाव में JCP पड़ेगा भारी?

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी...