देशी और अंग्रेजी का कॉकटेल बना घातक! शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत 2 की मौत… पूरी जानकारी यहां!

Date:

जांजगीर-चांपा में शराब पीने के बाद दो दोस्तों की मौत हाे गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने अंग्रेजी शराब और महुआ शराब मिलाकर पी थी। लिहाजा जहरीली शराब से दोनों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मामला बलौदा थाना इलाके के बुडगहन का है।

जानकारी के मुताबिक, शिवा बंजारे (19 साल), रूपेश सांडे (27 साल) और सुखसागर सतनामी (28 साल) तीनों ने शनिवार रात शराब पीने का प्लान बनाया। तीनों ने मिलकर गांव के एक ठेके से गोवा शराब और गांव के एक व्यक्ति से महुआ शराब भी ली।

शाम को भी पी चुके थे शराब

बताया जा रहा है कि, तीन दोस्त शनिवार की शाम को भी शराब पी चुके थे। इसके बाद फिर से तीनों गांव के नगर पुल के पास जुटे। यहां तीनों ने अपना-अपना पेग बनाया। इसी बीच सुखसागर सतनामी के मोबाइल की घंटी बज गई। ऐसे में सुखसागर फोन अटैंड करने कुछ दूर चला गया।

शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत

सुखसागर के दूर जाने के बाद बंजारे और सांडे ने शराब पीना जारी रखा। जब सुखसागर वापस आया तो दोनों दोस्तों ने कहा कि उन्हें ठीक नहीं लग रहा है। सुखसागर दोनों को घर छोड़ आया। रात में दोनों की तबीयत और बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजन सीएचसी अस्पताल बलौदा लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी बलौदा पुलिस को मिलने पर टीम अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही FSL को भी बुलाया गया है, जहां वे शराब पी रहे थे उस जगह की जांच की जा रही है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आ पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एनआईबीएसएम द्वारा ग्राम मोहंदी में जनजातीय दिवस का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा ग्राम मोहंदी में जनजातीय दिवस का आयोजन जनजातीय...

राज्योत्सव में पत्रकार पर बरसाए थे डंडे, CAF का जवान निलंबित!

राज्योत्सव में पत्रकार से मारपीट! CAF जवान ने डंडे...