शिक्षा का मंदिर बना शराबखोरी का अड्डा!

Date:

रायपुर जिला के खरोरा तहसील अंतर्गत केशला ग्राम पंचायत स्थित नवीन प्राथमिक शाला रावण भांठा परिसर शराब खोरी का अड्डा बना हुआ है, आए दिन स्कूल परिसर में शराब की खाली शीशी, चखना, डिस्पोजल, सिगरेट के टुकड़े बिखरे पड़े मिलते हैं और अब तो हद यह है कि आसामाजिक तत्व ताला तोड़ने पर उतारू हो गए हैं, स्कूल परिसर स्थित शौचालय का ताला तोड़कर भीतर रखे बाल्टी और नल में तोड़फोड़ की गई है।
छत पर रखी पानी की टंकी भी ध्वत कर दी गई है।
रसोइया बताती है के हर सुबह जब स्कूल खुलता है परिसर में शराबखोरी के निशान मिलते हैं साथ ही कई आपत्तिजनक सामग्री भी पड़ी मिलती है जिसे हर दिन साफ करना पड़ता है, तोड़फोड़ और ताला तोड़ने जैसी घटना पहली बार हो रही है।
स्टाफ ने बताया की सामने मुख्य द्वार हमेशा खुला रहता है और स्कूल की बाउंड्री भी पूरी नही है ऐसे में कोई भी भीतर घूस जाता है।
स्कूल परिसर से लगा बाउंड्री किनारे एक परिवार भी बसा हुआ है जो स्कूल के मुख्य द्वार से ही आना जाना करता है जिसके कारण गेट पर ताला नही लगता, यह भी इस घटना का मुख्य कारण हो सकता है।

देखे वीडियो…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...