भीषण सड़क हादसा 3 की मौत, 4 गंभीर…

Date:

भीषण सड़क हादसा मुंगेली जिला के सरगांव थाना क्षेत्र में घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार हिरमी के रहने वाले लोग बोलेरो से आज सुबह बिलासपुर जाने के लिए रवाना हुए थे। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर किरना गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो का अचानक टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित बोलेरा सड़क के दूसरी तरफ कई बार पलटी मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

इस भीषण हादसे में बोलेरो में सवार 7 लोगों में 3 की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 4 अन्य लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस की मदद से सभी घायलों को सरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतकों के बलौदाबाजार निवासी होने की जानकारी सामने आयी है। पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...

UPI ट्रांजेक्शन शुल्क पर बड़ा अपडेट…पढ़ें!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई और...

कोरबा: CKS के 3 सेनानियों ने दी थाने पहुंचकर गिरफ्तारी…पढ़ें पूरा मामला!

SECL गेवरा अधिकारियों पर फर्जी FIR का आरोप, उमागोपाल...