राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने क्यों दिया इस्तीफा?

Date:

छत्‍तीसगढ़ में राइस मिलर्स संगठन में हड़कंप मचा हुआ है। जहां तीन दिन पहले 29 जनवरी को आई विभाग ने अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा है। जहां आईटी की टीम जांच कर रही है। इसी बीच आज यानी 1 फरवरी को बड़ा उलटफेर हुआ है। जहां छत्‍तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने इस्‍तीफा दे दिया है। वे अब एसोसिएशन के अध्‍यक्ष नहीं रहेंगे। उन्‍होंने कार्यकारिणी भंग करने की भी घोषणा कर दी है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के भाई योगेश अग्रवाल ने राइस मिलर्स ऐसासिएशन के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देने की सूचना एसोसिएशन को दी है। बता दें कि योगेश बृजमोहन के छोटे भाई हैं।

इस्‍तीफे से पहले कही ये बड़ी बात

योगेश अग्रवाल ने इस्‍तीफा देने से पहले बड़ी बात कही है। उन्‍होंने कहा कि हमारी पूरी टीम ने सबकी सेवा करने में अपनी पूरी एनर्जी लगाई है। लेकिन मैं अब अध्‍यक्ष के रूप में आगे काम करना नहीं चाहता। इसलिए मैं त्‍यागपत्र देता हूं, पूरी कार्यकारिणी भंग करता हूं। सरकार ने हमारी मांगे मानी है। सरकार और अफसरों ने पूरा सहयोग किया। सभी का आभार। बता दें कि उनका अभी डेढ़ साल का कार्यकाल बचा हुआ था। पिछली बार यह चुनाव अक्‍टूबर 2023 में हुआ था। ऐसे में अब करीब 20 महीने का वक्‍त बचा हुआ था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...