रायपुर दक्षिण से सुनील सोनी होंगे BJP प्रत्याशी… कांग्रेस से इनके नाम पर मुहर!

Date:

रायपुर दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी ने सुनील सोनी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है. आखरी वक्त में यदि कोई फेरबदल न हुआ तो पूर्व सांसद सुनील सोनी (Sunil Soni) ही यहां से अधिकृत प्रत्याशी होंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक रायपुर से लेकर दिल्ली में हुई गहन विचार-विमर्श के बाद सुनील सोनी के नाम पर ही सहमति बनाने की खबर है.
कहा जा सकता है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पसंद को पार्टी ने प्राथमिकता दी है. बता दें कि यहां 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी. 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. वहीं नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

दरअसल, बीजेपी ने चुनाव तारीख की घोषणा होने के बाद कैंडिडेट के नाम की घोषणा करने से पहले आंतरिक सर्वे कराया था जिसमें 6 नाम तय हुए थे। इन नामों से प्रत्याशी चुनने के लिए कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी की देर रात तक बैठक चली थी जिसमें तीन नाम तय किए गए थे। इस मीटिंग में सीएम साय के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, सरोज पांडेय और धरमलाल कौशिक उपस्थित रहे।

तीन नाम हुए थे तय
हालांकि इन नामों को गुप्त रखा गया था। लेकिन नेताओं के बीच चर्चा थी कि टिकट मिलने की दौड़ में बीजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन कुमार जैन, रायपुर के पूर्व सांसद सुनील सोनी और रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव में से किसी एक नाम पर विचार किया जा सकता था। हालांकि आज जारी हुई लिस्ट में पार्टी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाया है।

कौन हो सकता है कांग्रेस का उम्मीदवार :वहीं रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस की दावेदारी की बात की जाए तो कन्हैया अग्रवाल यहां से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वो लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं. प्रमोद दुबे भी इस दौड़ में शामिल है, दुबे पब्लिक फिगर हैं. उन्होंने भी काफी मेहनत की है .इसके अलावा सन्नी अग्रवाल का नाम भी है, जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफी करीबी माने जाते हैं. उनके नाम की चर्चा भी है.इन तीनों में से कोई एक नाम फाइनल हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आज महालक्ष्मी गणेश सरस्वती जी की महापूजा विधि और मुहूर्त जानें…पढ़ें!

लक्ष्मी पूजन का महत्व (Significance of Laxmi Pujan) ​दिवाली के...

ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोप,दीपक टंडन उर्फ आंबेडकर टंडन सुर्खियों में…पढ़ें!

रायपुर: ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोपों को...

खरोरा: केसला सरपंच को न्यायालय ने क्यों हटाया?

खरोरा: ग्राम पंचायत केसला की सरपंच माया वंश को...

रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम…पढ़ें!

  उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या 7 नवंबर 2026 को...