ओम गुरुकुल गुढियारी के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए CPM के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्ररथ…नन्हें बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध!

Date:

रायपुर के गुढियारी स्थित ओम गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ इस मौके पर नन्हे बच्चों ने मंत्र मुग्ध करने वाली प्रस्तुतियां दी, यूं लगा मानो मंच पर पूरा भारत उतर आया हो, देश की आजादी के किस्सों के साथ प्रदेश की वैभवशाली परंपरा मंच की शान बनी।

इस मौके पर स्कूल परिवार ने मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र रथ वर्मा को आमंत्रित किया था साथ पोलिस विभाग से दीपक कौशिक जी, शिक्षक श्री देवांगन जी और सोर संदेश समाचार के संपादक वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव सेन सहित कई विशिष्ट अतिथि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
स्कूल के प्राचार्य श्री संतोष सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना गीत से हुई, इस मौके पर मुख्य अतिथि गजेंद्र रथ ने बच्चों के लिए आशिर्वचन किया और तन्मयता से बच्चों की सभी प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
स्कूल के प्रतिभावान बच्चों को इस मौके पर लैपटॉप दिया गया और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया।
वार्षिकोत्सव का यह समारोह बड़ा मनमोहक था, स्कूली बच्चों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे और लगातार बच्चों का उत्साहवर्धन कर रहे थे।

नन्हें बच्चों का देश भक्ति से सराबोर प्रस्तुतियां मानों देखने वालों के मन को गौरवान्वित महसूस करा रहे थे, वहीं छत्तीसगढ़ी गीतों ने भी शमा बांध दिया, स्कूल स्टॉफ की मेहनत बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों में साफ झलक रही थी।

बताते चलें की ओम गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल लगातार गुढियारी इलाके में उच्च गुणवत्ता के शिक्षा और बच्चों में नैतिक विकास के लिए वचनबद्ध है क्षेत्र में स्कूल की दो शाखाएं लगातार अच्छी शिक्षा और उच्च नैतिक मानकों के लिए काम कर रही है।
मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र रथ वर्मा ने कार्यक्रम के अवसर पर शाला परिवार सहित प्रिंसिपल श्री सोनी जी को उनके सेवा समर्पण के लिए बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एनआईबीएसएम ने किसानों को दिया वैज्ञानिक सरसों उत्पादन का प्रशिक्षण व उन्नत बीज…पढ़ें!

एनआईबीएसएम ने किसानों को दिया वैज्ञानिक सरसों उत्पादन का...

जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…पढ़ें!

जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर...

भैया जी स्माइल…अमित कथा पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी का बेटा और...