JCP नेता अमित बघेल ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण…पढ़िए क्या कहा!

Date:

नए वर्ष 1 जनवरी 2025 के पहले दिन जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र धरर्सीवा के धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी रायपुर जिला पदाधिकारियों के साथ अमित बघेल ने खरीदी केंद्रों में किसानों से बातचीत की उनकी समस्याएं पूछी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस मौके पर किसानों ने बताया की सरकार ने अपने वायदे के हिसाब से एक मुस्त खरीदी राशि का भुगतान नहीं किया, जिससे वे दुखी हैं साथ ही बताया की खरीदी केंद्रों में धान की आवक बढ़ी हुई है लेकिन उठाव ना होने के कारण कई जगह समस्या बनी हुई है।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल ने सारागांव, बंगोली, मुरा, गनियारी, असौंदा सहित कई खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की।

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार पर अमित बघेल ने निशाना भी साधा, उन्होंने कहा कि जिस वायदे के साथ सरकार सत्ता में आई उसे पूरा करने में सरकार नाकाम रही है।

निकाय चुनाव में आरक्षण के तारीखों में लगातार बदलाव पर भी उन्होंने कहा की सरकार किसानों को धान खरीदी की एक मुस्त राशि नहीं दे पा रही है, ऐसे में भाजपा को डर है कि कहीं नाराज किसान चुनाव में उनसे बदला ना ले इसीलिए सरकार लगातार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों को टाल रही है।

बताते चलें की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 2023-24 के विधानसभा चुनाव में अपना हाथ आजमाया था और केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल खुद धरसींवा विधानसभा से उम्मीदवार थे और उन्हें बीजेपी के अनुज शर्मा से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
इस पर पार्टी का कहना है, क्योंकि पार्टी नई थी, नामांकन के 14 दिन पहले ही पार्टी अस्तित्व में आई थी, ऐसे में लोगों को इस नई पार्टी के बारे में जानकारी नहीं थी और वह कम समय में जनता तक पहुंच पाने में भी असफल रहे लेकिन आने वाले समय में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी छत्तीसगढ़ की राजनीतिक समीकरण जरूर बदलेगी।

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के बाद यह दूसरी पार्टी है जो प्रदेश की राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को टक्कर देने की बात कर रही है।

प्रदेश में लगातार भाजपा और कांग्रेस की राजनीति फलती फूलती रही है और एक के बाद एक यही दोनों पार्टियां सरकार बनाती रही हैं, अब देखना होगा की अमित बघेल की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी कितना सफल हो पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...