जगदलपुर आगजनी हादसा: आड़ावाल हाईवे पर मकान में लगी भीषण आग, तीन दमकल आग बुझाने में जुटी

Date:

छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आड़ावाल हाईवे स्थित मकान में भीषण आग लग गई है। धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहे हैं। इस आगजनी की घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

सूचना के बाद मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां पहुंच गई हैं। इनके माध्‍यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं SDRF की टीम भी मौके पर मौजूद हैं।

मकान के ऊपर रखा था सामान

जानकारी मिली है कि हाईवे किनारे स्थित मकान जय गुरु फैंसी स्‍टोर्स के ऊपर सामान रखा हुआ था। जहां अज्ञात कारणों के चलते अचानक से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग इतनी भड़क गई कि मकान से धुएं का गुबार दूर-दूर से दिखाई दे रहा था। इस घटना के बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आंगन उत्सव: विधायक अनुज शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

  'आँगन उत्सव' में गूंजी बच्चों की किलकारी, विधायक अनुज...

धान की फसल में बालियाँ निकलने की अवस्था, महत्वपूर्ण है उचित फसल प्रबंधन : एनआईबीएसएम

धान की फसल में बालियाँ निकलने की अवस्था, महत्वपूर्ण...

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित रायपुर, 24...