GeM पोर्टल होगा बंद? विधानसभा में हंगामा…कांग्रेस ने लगाए बड़े आरोप…पढ़िए!

Date:

रायपुर: सरकारी खरीद के लिए उपयोग की जाने वाले जेम पोर्टल को लेकर विधानसभा में कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने मांग किया है कि जेम पोर्टल को बंद कर दिया जाना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि, सरकारी खरीदी में पारदर्शिता के लिए जेम पोर्टल बना था लेकिन जेम पोर्टल पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि, पूरी तरह सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार हो रहा है। सभी खरीदी की जांच करते हुए जेम पोर्टल को बंद कर दिया जाना चाहिए। धनेन्द्र साहू दावा किया कि, कांग्रेस ने भी इन्ही वजहों से इस पोर्टल को बंद कर दिया था। पूर्व पीसीसी चीफ ने इस दौरान 32 हजार के जग और 10 लाख में टीवी की खरीद से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों के भी सदन में जिक्र किया।
मंत्री ने दिया जवाब
वही धनेन्द्र साहू के आरोपों अपर जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, जेम पोर्टल में खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार करने के लिए जेम पोर्टल बंद किया था। कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस कभी सीबीआई को तो कभी जेम पोर्टल को बैन करती है।

क्या है GeM पोर्टल?
बता दें कि, जेम (GeM) पोर्टल, जिसे गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (Government e-Marketplace) भी कहा जाता है, भारत सरकार द्वारा संचालित एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। यह सरकारी विभागों, संगठनों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए एक मंच प्रदान करता है। इसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता, दक्षता और गति बढ़ाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

धमतरी: तिरंगा के जगह भाजपा का झंडा फहराने का मामला…दो युवक गिरफ्तार!

धमतरी (छत्तीसगढ़): सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

अंतिम संस्कार हो गया, दशगात्र के दिन अचानक घर पहुंच गया मृत युवक…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से एक हैरान कर देने...

दोस्त की पत्नी से था संबंध, वीडियो बना कर करता था ब्लैकमेल, पति पत्नी ने मिलकर कर दी हत्या!

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला...