Big Breaking: 53 बड़े लोगों को बनाया निशाना, गैंगस्टर अमन साहू ने।

Date:

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर और तेलीबांधा शूटआउट के मास्टरमाइंड अमन साव से पुलिस अब तक 35 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान अमन साव ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि अमन साव गैंग के निशाने पर अब भी 53 टारगेट हैं, जिसमें देशभर के कई बड़े कोयला कारोबारी, सरकारी ठेकेदार, बिल्डर्स, और उद्योगपति शामिल हैं। मीडिया के पुख्ता सूत्रों से जानकारी मिली कि अमन साव गैंग का संपर्क देशभर के कई राज्यों तक फैल चुका है, जिनमें झारखंड, महाराष्ट्र, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं। पुलिस रिमांड की पूछताछ में अमन साव ने एशिया के कई देशों में अपने कनेक्शन होने को स्वीकार किया है। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद अमन साव को कल 19 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गैंगस्टर अमन का निकला लोकल कनेक्शन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गोलीकांड के मास्टरमाइंड अमन साव के संपर्क में प्रदेश के कई लोकल गैंगस्टर्स के होने का खुलासा हुआ है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कांकेर जैसे जिलों में अमन के लोकल कनेक्शन सामने आए हैं, जो बीच-बीच में अमन साव के इशारे पर लोगों से वसूली और बातचीत करते थे। सूत्रों से जानकारी मिली है कि अमन के संपर्क निकलने के बाद पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है, जिनमें रायपुर समेत अन्य जिलों के लोग भी शामिल हैं। पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर अमन साव के टारगेट में आने वाले कारोबारियों की जानकारी जुटा रही है। हालांकि, यह सभी जानकारी पुलिस द्वारा आने वाले समय में विस्तृत रूप से दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

कलम वाले अब कट्टा वाले हो गए…रायपुर प्रेस क्लब गोलीकांड पर रिपोर्ट पढ़ें!

जहां कलम से न्याय मिलना था, वहां फायरिंग हो...

सांस्कृतिक एवं तकनीकी महोत्सव 2026-27 “आवेश” का आयोजन 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक…पढ़ें!

रायपुर। छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीजीआईटी), रायपुर में विद्यार्थियों...

एनआईबीएसएम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ…

एनआईबीएसएम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ रायपुर, 26...

तिहार में क्षेत्र के जनता संग बईठव, सामूहिक भोज राखव: स्मृति

भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की विधायकों, सांसदों और...