Durg News: शिवनाथ नदी में पिकनिक मनाने गए 10 बच्चों में से दो दुबे एक की मौत

Date:

जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां शिवनाथ नदी स्थित महमरा ऐनीकट में आज शाम पिकनिक मनाने गए 10 कॉलेज स्टूडेंट्स में से दो डूब गए। जिसमें से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को आसपास स्थित मछुआरों ने बचा लिया गया। दुर्ग कोतवाली पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि सेंट थॉमस कॉलेज रुआबाँधा भिलाई में अध्यनरत 10 कॉलेज स्टूडेंट्स पिकनिक मनाने के लिए शिवनाथ नदी दुर्ग स्थित महमरा ऐनीकट पहुंचे थे। शाम होते होते नहाने के नाम पर महमरा ऐनीकट में उतरे थे। परंतु दोस्त स्टूडेंट डूबने लगे जिसे आसपास के मछुआरों ने देख लिया किसी तरह एक को बाहर निकाला जबकि दूसरा डूब गया। मृतक आचरण कुजूर रिसाली में पीजी में रह रहा था। मूलत रायगढ़ का रहने वाला था।जबकि दूसरा कुणाल टांडी बीजापुर का रहने वाला है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...