अंतिम यात्रा: कांग्रेस दफ्तर से निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है पूर्व PM मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

Date:

दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह (92) का अंतिम संस्कार शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने मनमोहन सिंह को आखिरी बार नमन किया। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद रहे। कांग्रेस मुख्यालय से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। करीब घंटे भर में पार्थिव शरीर दिल्ली के निगम बोध घाट पहुंचेगा। उनकी अंतिम यात्रा में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम नेता शामिल हैं।

मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई देने पहुंचेगे तमाम नेता

डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा दोपहर करीब 11 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पहुंचेगी, जहां राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार होगा। उन्हें अंतिम विदाई देने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत सरकार के कई मंत्री और बीजेपी के बड़े नेता भी पहुंचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

स्पा की आड़ में क्या चला रहा था ये शख्स?

राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पुलिस...

CPM मीटिंग: प्रादेशिक पत्रकारों से बड़ी अपील…

छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी की मासिक बैठक शनिवार...

शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को ‘लोकजतन सम्मान 2025’

बीजापुर के युवा शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को 'लोकजतन...

सरकारी नौकरी में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र, हाईकोर्ट की चेतावनी…पढ़िए !

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सरकारी नौकरी में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र...