कोठी है ना खलिहान, किसान कहां रखेंगे धान? जाने पूरा मामला!

Date:

कोठी है ना खलिहान, किसान कहां रखेंगे धान : शर्मा

1 नवंबर से धान खरीदी शुरु करने की मांग

तिल्दा नेवरा: किसान नेता जिला पंचायत के सभापति राजू शर्मा द्वारा राज्य सरकार से किसानों से 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग की है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी की घोषणा की गई है जबकि अधिकांश किसानों का धान वर्तमान समय में काटना चालू हो गया है। किसानों के सामने अभी मुख्य समस्या, दीपावली का त्यौहार है। इसलिए राज्य सरकार को पुनर्विचार कर धान खरीदी की

तारीख 1 नवंबर से शुरू करनी चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हारूना एवं अल्प अवधि वाले धान की

फसल तैयार हो गई है, जिसकी कटाई हार्वेस्टर के माध्यम से किसानों ने प्रारंभ कर दी है। इस साल वर्षा अच्छी होने के कारण पिछले वर्ष की अपेक्ष धान की फसल अधिक है। किसान फसल को देखकर गदगद हैं। 15 नवंबर से धान खरीदी करने से किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या है, वर्तमान समय में किसानों के पास ना कोठी है ना खलियान, किसान कहां रखेंगे धान। धान काटने के बाद उसे खेत से वर्तमान समय में हार्वेस्ट खलियान नहीं होने से 15 नवंबर तक धान रखना संभव नहीं है इसलिए उन्हें बिचौलियों के पास धान की बिक्री करनी पड़ेगी, जिससे किसानों को धान का उचित मूल प्राप्त नहीं हो पाएगा। राजू शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री किसान पुत्र हैं, उन्हें पुनर्विचार कर धान खरीदी 1 नवंबर से करनी
चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...

‘माता कौशल्या संग तीजा तिहार’

रायपुर/चंदखुरी,13 सितंबर 2026। चित्रोत्पला लोककला परिषद द्वारा राकेश तिवारी की...