CM साय ने खरीदा पर्रा धुकनी और बांस से बने कई चीज…पढ़िए!

Date:

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलौदा बाजार-जिले के कसडोल विकासखण्ड के अंतिम छोर में बसे ग्राम बल्दाकछार का दौरा किया। मुख्यमंत्री शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेने विशेष रूप से हेलीकॉप्टर द्वारा बल्दाकछार पहुंचे, जहाँ उन्होंने बरगद के पेड़ के नीचे ग्रामीण चौपाल लगाकर आम जनता से सीधा संवाद किया

“मुख्यमंत्री साय ने बल्दाकछार की कमार बस्ती का दौरा कर वहाँ के पारंपरिक बांस शिल्प को सराहा। उन्होंने शिल्पकार कुलेश्वरी कमार द्वारा बनाए गए बांस के परंपरागत घरेलू उपयोगी उत्पादों—पर्रा, धुकना और सुपा को न केवल देखा, बल्कि अपने घर की शादी हेतु उन्हें खरीदा भी। कुल 600 रुपये के सामान के एवज में उन्होंने 700 रुपये देकर शिल्पकार का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री द्वारा शिल्पकार की कला की सराहना से बस्ती में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।

बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल
मुख्यमंत्री ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि पिछले डेढ़ वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में ग्रामीणों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। बल्दाकछार के कमार पारा में भी पात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से अधिकारी गाँव-गाँव जाकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम…पढ़ें।

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...