छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी संघ ने पदोन्नति में आरक्षण समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन करने की घोषणा की है। संघ के अध्यक्ष आर.एल. ध्रुव ने प्रेस कांफ्रेंस में विद्युत कंपनी प्रबंधन पर उनकी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया।
संघ का कहना है कि पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विद्युत कंपनी में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण दिया जाना चाहिए। लेकिन प्रबंधन इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।
संघ ने 10 मार्च को प्रदेशभर में 10,000 से अधिक कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। अगर इसके बावजूद मांगें नहीं मानी गईं, तो 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
Date: