छत्तीसगढ़ को फिल्म सिटी का तोहफा: केंद्र सरकार ने दी 147.66 करोड़ की स्वीकृति, CM साय के प्रयास हुए सफल

Date:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को केंद्र सरकार से एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है. छत्तीसगढ़ में अब फिल्म सिटी की मांग पूरी होने जा रही है. केंद्र सरकार ने स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के तहत राज्य की दो महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं के लिए 147.66 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है. इसके अंतर्गत 95.79 करोड़ की लागत से माना तूता रायपुर में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण होगा. वहीं 51.87 करोड़ की लागत से माना तूता रायपुर में ही जनजातीय और सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण शामिल है.

छत्तीसगढ़ में इन परियोजनाओं के शुरू होने से राज्य में पर्यटन ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी. ये योजनाएं रोजगार सृजन, विकास और छत्तीसगढ़ को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से 15 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की पर्यटन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना के तहत राजधानी रायपुर में फिल्म सिटी, कन्वेंशन सेंटर, वेलनेस रिसॉर्ट और नेचर सिटी के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए के प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे. इसके परिप्रेक्ष में फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 147.66 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है.

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के इस ठोस कदम से छत्तीसगढ़ में फिल्म मेकिंग और फिल्म टूरिज्म के लिए फिल्म सिटी निर्माण के माध्यम से अपार संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं. यह सफलता छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और राज्य को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में नए अवसर खोल रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...