छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड: दो दिन बाद रात का तापमान 2-3 डिग्री बढ़ने की संभावना, फिलहाल कोई बदलाव नहीं

Date:

छत्‍तीसगढ़ में उत्‍तरी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग में रात का तापमान औसतन 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक दिन और रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। जबकि दो दिनों के बाद रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। इससे कड़ाके की ठंड से फोरी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन ठंडी का अहसास तेज ही रहेगा।

मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि आगामी 2 दिनों में छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की वृ‌द्धि की संभावना है। बता दें कि बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहा। इसी के चलते दुर्ग में 30.8 डिग्री सबसे ज्‍यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम प्रदेश का तापमान 8.2 डिग्री बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...

UPI ट्रांजेक्शन शुल्क पर बड़ा अपडेट…पढ़ें!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई और...