CG News: ये दारी सब बर खुशी वाले देवारी, साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और युवाओं की झोली खुशियों से भर दी

Date:

रायपुर छत्तीसगढ़: CM Sai Open Gift Box छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सत्ता की कुर्सी में आसीन होने के साथ ही प्रदेश की जनता से किए एक—एक वादे को पूरा करने में जुटे हुए हैं। ऐसा नहीं कि ‘विष्णुदेव’ की कृपा से समाज को कोई वर्ग अछूता हो। सीएम की कुर्सी पर बैठते हुए सीएम साय ने सबसे पहले गरीबों को पक्का आवास देने का फैसला किया और फिर उन्होंने महतारियों का मान बढ़ाने का काम करते हुए ‘महतारी वंदन योजना’ की शुरुआत की जो आज के समय में महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। वहीं, अब बात करें दिवाली के सौगात की तो साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और युवाओं की झोली खुशियों से भर दी है।

एक ओर जहां साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करते हुए 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता भुगतान करने का फैसला लिया तो दूसरी ओर पिछले 6 साल लंबित एसआई भर्ती का रिजल्ट जारी कर युवाओं के चेहरे पर दिवाली की सबसे बड़ी सौगात दी है। सौगातों की कड़ी यहीं खत्म नहीं हो रही है साय सरकार ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती भी निकाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...