पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में की जा रही है प्रोफेसर की भर्ती

Date:

छत्‍तीसगढ़ के पंडित रविशंकर शुक्‍ल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाना है। इसके लिए आवेदन 5 नवंबर तक किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बता दें कि पिछले साल इसकी भर्ती निकली थी। उस समय 49 पद निकाले गए थे। इसके बाद कुछ समय पहले संशोधित विज्ञापन जारी कर पद बढ़ाए गए।

आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन 5 नवंबर (CG Assistant Professor Recruitment) तक लिए जाएंगे। यह आवेदन उक्‍त तारीख तक विवि में पहुंचना जरूरी है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आपका आवेदन निरस्‍त हो जाएगा।

पहले 56 आवेदन हुए निरस्‍त

रविवि में प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया (CG Assistant Professor Recruitment) एक साल से चल रही है। इस दौरान पहले जो आवेदन लिए गए थे। उन आवेदनों में से 56 आवेदन निरस्‍त कर दिए गए थे। ऐसे में आवेदकों को पहले ही इतला किया जा रहा है, ताकि आवेदन के दौरान कोई गलती न हो।

विवि में जिन विषयों के लिए भर्ती की जाना है, उनमें समाज शास्त्र, प्रचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति, इतिहास और कम्प्यूटर साइंस, पुरातत्व, साहित्य और भाषा को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...