Breaking: डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल 11:45 बजे राजकीय सम्मान के साथ, राष्ट्रपति, PM मोदी और अन्य प्रमुख नेता होंगे शामिल

Date:

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का बीते 26 दिसंबर, 2024 को रात 9.51 बजे निधन हो गया, उन्होंने 92 साल की उम्र में नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत देश भर के तमाम प्रमुख राजनेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं डॉ. मनमोहन सिंह का कल राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कल शनिवार को सुबह 9.30 बजे शुरू होगी। उनके पार्थिव शरीर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से श्मशान घाट तक ले जाया जाएगा। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को 11 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एक पत्र भी सामने आया है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव जी. पार्थसारथी की ओर से जारी किए गए इस पत्र में कहा गया है- “सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार 28 दिसंबर, 2024 को सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट, नई दिल्ली में होगा। रक्षा मंत्रालय से अनुरोध है कि पूरे सैन्य सम्मान के साथ राजकीय अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जाए।”

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम गृह मंत्रालय ने जारी किया है। अंतिम संस्कार में भाग लेने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्री निगमबोध घाट पहुंचेंगे।

इन प्रमुख नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई प्रमुख नेताओं तथा अन्य हस्तियों ने मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी है। मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और फिर वहीं से सुबह साढ़े नौ बजे उनकी अंतिम यात्रा भी शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...