बीजेपी की बड़ी बैठक आज रायपुर में…निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर लगेंगे मुहर!

Date:

छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी की आज 24 जनवरी को बड़ी बैठक आयोजित की गई है। बैठक में बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी पांच संभागों के चयन समिति पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

रायपुर प्रत्याशी चयन को लेकर आज बीजेपी की बड़ी बैठक में चयन समिति विस्‍तार से चर्चा करेगी। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, सीएम विष्‍णुदेव साय मौजूद रहेंगे। इसी बैठक के साथ ही चयन समिति, कोर कमेटी समेत अन्‍य बैठकें भी होगी।
नगर पंचायत खरोरा में भी लगातार बीजेपी प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा आम है, सभी सात दावेदारों में एक का चुनाव करना मुश्किल हो रहा है आज की बैठक में शायद नामों पर सहमति बनें?

कांग्रेस की बैठक कल:
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक आयोजित होगी। कल होने वाली बैठक में महापौर पद के दावेदारों के नामों पर चर्चा के बाद मुहर लगेगी। बैठक की अध्‍यक्षता प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट मौजूद रहेंगे। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे। अन्य चुनाव समिति के सदस्य बैठक में मौजूद रहेंगे। 26 जनवरी को कांग्रेस कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा। यह बैठक कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी।

आप पार्टी भी लड़ेंगे चुनाव

निकाय चुनाव में आप पार्टी भी मैदान में आ गई है। आम आदमी पार्टी ने पार्षद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। नगर निगम के 8 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। तात्यापारा वार्ड से लक्ष्मी शर्मा, भक्त माता कर्मा वार्ड से अनीता गुरूदत्त कुर्रे को टिकट दिया है। रवि शंकर शुक्ला वार्ड से इमरान खान पार्षद प्रत्याशी होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एनआईबीएसएम ने किसानों को दिया वैज्ञानिक सरसों उत्पादन का प्रशिक्षण व उन्नत बीज…पढ़ें!

एनआईबीएसएम ने किसानों को दिया वैज्ञानिक सरसों उत्पादन का...

जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…पढ़ें!

जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर...

भैया जी स्माइल…अमित कथा पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी का बेटा और...