BJP मंडल अध्यक्ष के लिए 45 वर्ष की आयु और जिला अध्यक्ष के लिए 60 वर्ष की उम्र तय!

Date:

रायपुर: भाजपा संगठन चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां तेज हो गई है। संगठन चुनाव में युवाओं को मौका देने के लिए भाजपा ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए आयु सीमा तय कर दी है।जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए भी उम्र की सीमा हटाई गई है।

आयु सीमा तय किए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने कहा है कि भाजपा युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहती है इसलिए ऐसा किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने मंडल अध्यक्ष के लिए 45 वर्ष की आयु और जिला अध्यक्ष के लिए 60 वर्ष की उम्र तय की है। यानि 45 साल से अधिक आयु वाले कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष नहीं बन सकेंगे। वहीं  भारतीय जनता युवा मोर्चा के लिए भी उम्र की सीमा घटा दी गई है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के लिए 32 वर्ष की आयु तय की गई है।

बता दें कि पहले भाजयुमो जिलाध्यक्ष के लिए अधिकतम 35 साल की उम्र थी। आयु सीमा तय किए जाने को लेकर प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका दे रही है। भाजपा और कांग्रेस में जमीन-आसमान का अंतर है, कांग्रेस में केवल गांधी परिवार को मौका मिलता है। भाजपा में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को समान अवसर मिलता है।

बताते चलें कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान में लगभग 60 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य पूरा कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

धमतरी: तिरंगा के जगह भाजपा का झंडा फहराने का मामला…दो युवक गिरफ्तार!

धमतरी (छत्तीसगढ़): सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

अंतिम संस्कार हो गया, दशगात्र के दिन अचानक घर पहुंच गया मृत युवक…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से एक हैरान कर देने...

दोस्त की पत्नी से था संबंध, वीडियो बना कर करता था ब्लैकमेल, पति पत्नी ने मिलकर कर दी हत्या!

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला...