Bigbreking Raipur: येती मतदान… ओती डकैती!

Date:

रायपुर: राजधानी रायपुर में मतदान के दौरान एक बड़ी डकैती की वारदात सामने आई है. शहर के बीचों बीच दिन दहाड़े एक घर में मिलिट्री ड्रेस में आरोपी घुसे और डकैतों ने परिवार वालों को हथियार के दम पर बंधक बनाकर 60 लाख रुपये की डकैती कर फरार हो गए हैं।

बदमाशों ने खुद को ‘लाल सलाम गैंग’ का सदस्य बताया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं पुलिस शहर में नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में दिनदहाड़े डकैती की वारदात हुई है।

पीड़ित वनोहरण वेणु ने बताया की अपनी जमीन बेचकर 60 लाख रुपये नगद रकम घर पर रखे थे. इसी बीच चार डकैत मिलिट्री का ड्रेस पहनकर घर में जबरदस्ती घुस आए और परिवार के लोगो को बंधक बना लिया और पिस्टल कनपट्टी पर टिका दी. घर में रखे 60 लाख रुपये रकम की डकैती कर फरार हो गए।

एडिशनल एसपी क्राइम संदीप मित्तल बी बताया की डकैती की सूचना मिली है. पुलिस की टीम जांच में जुट गई है. डॉग स्कॉड की टीम पहुंच गई है. शहर के बॉर्डर पर नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है. बस स्टैंड पर रेलवे स्टेशन पर मुखबिर सक्रिय कर दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...

UPI ट्रांजेक्शन शुल्क पर बड़ा अपडेट…पढ़ें!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई और...