Big breaking: खरोरा नपं अध्यक्ष के लिए बीजेपी के पास 3 नाम…जानिए कौन?

Date:

नगरीय निकाय चुनावों के लिए तैयारियां तेज हो गई है, नगर पंचायत खरोरा में इस बार अध्यक्ष की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई है, ऐसे में पार्टी के कद्दावर नेताओं ने अपनी पत्नियों के लिए दावेदारी किया है।
खरोरा बीजेपी में चुनाव संचालन, प्रत्याशी चयन जैसी जिम्मेदारी बीजेपी नेता वेदराम मनहरे को सौंपे जाने की चर्चा है, जिसके बाद एक बैठक में दावेदारों के फार्म भी जमा होने की बात सामने आई, जिसमें अनिल सोनी की पत्नी सुनीता सोनी, रश्मि वर्मा, भुनेश्वरी नशीने, पूर्णिमा धनगर, गुरजीत कौर भाटिया, पायल अग्रवाल के द्वारा दावेदारी की खबर प्रदेशवाद ने बताई थी साथ ही पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर के यहां से भी एक दावेदारी की बात सामने आ रही थी, दूसरे दिन पूर्व नपं अध्यक्ष अरविंद देवांगन ने भी अपनी पत्नी निशा देवांगन की दावेदारी प्रस्तुत की और इसके बाद से बीजेपी में माहौल गर्म हो गया।

सूत्रों ने मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी खरोरा ने 3 जिताऊ दावेदारों की सूची बनाई है जिसे ऊपर भेजा जाना है और उन्ही 3 में से एक का टिकट फाइनल माना जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर पार्षदों की दावेदारी को लेकर बड़ा निर्णय बीजेपी ले सकती है ऐसा सुनने में आया है कि पार्टी वार्डों में लोगों से सीधे जुड़ कर ऐसे प्रत्याशी की खोज कर रही है जिसके जितने की उम्मीद ज्यादा हो!
इससे यह तय है कि सिर्फ दावेदारी से ही बात नही बनने वाली है, पार्टी अपने तरीके से जिताऊ प्रत्याशी की खोज और निर्णय सुरक्षित रखी हुई है!

वे 3 नाम जिन्हें आलाकमान तक भेजने की तैयारी है उनके संभावित नाम इस प्रकार बताए जा रहे हैं:

1 सुनीता सोनी
2 रश्मि वर्मा
3 निशा देवांगन
इस तरह से खरोरा बीजेपी द्वारा इन 3 नामों के बीच से किसी एक को अपना प्रत्याशी बनाने की चर्चा जारी है।
बताया जा रहा है कि तीनों संभावित प्रत्याशी अपने अपने तरीके से टिकट के लिए एड़ी चोटी की ताकत लगा रहे हैं।
अब देखना होगा कि पार्टी इनमें से किसे अपना प्रत्याशी घोषित करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एनआईबीएसएम ने किसानों को दिया वैज्ञानिक सरसों उत्पादन का प्रशिक्षण व उन्नत बीज…पढ़ें!

एनआईबीएसएम ने किसानों को दिया वैज्ञानिक सरसों उत्पादन का...

जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…पढ़ें!

जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर...

भैया जी स्माइल…अमित कथा पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी का बेटा और...