भाजपा-कांग्रेस में तकरार: चिटफंड मुद्दे पर पोस्टर वार, सोशल मीडिया बना सियासी हथियार

Date:

प्रदेश में महिलाओं से ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी से कनेक्शन को लेकर भाजपा और कांग्रेस में पोस्टर वार छिड़ गया है। इंटरनेट मीडिया एक्स पर दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर हैं। कांग्रेस ने एक्स पर एक कार्टून जारी कर मंत्री को जनप्रतिनिधि की जगह चिटफंड प्रतिनिधि बताया है। साथ ही लिखा है कि मंत्री ने जिस चिटफंड कंपनी का उद्घाटन किया, वह खा गई महिलाओं के करोड़ों रुपये। न्याय मांगने पर महिलाओं के खिलाफ ही एफआईआर।

वहीं, भाजपा ने एक्स पर पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल की पत्नी पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल की महिलाओं के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि 500 करोड़ की ठगी करने वाली फ्लोरा मैक्स का कांग्रेसी कनेक्शन। पूर्व कांग्रेसी मंत्री जय सिंह अग्रवाल की पत्नी रेणु अग्रवाल ने किया था शुभारंभ।

बैज ने कहा- क्रोनोलॉजी समझिए

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने एक्स पर की पोस्ट में लिखा है कि कंपनी झांसा देकर हजारों महिलाओं के करोड़ों रुपये डकार गई। पीड़ित महिलाओं ने मंत्री को घेरकर न्याय की मांग की, तो उल्टा उन पर ही कार्रवाई की जा रही है।

मंत्री ने कार्रवाई के बजाय महिलाओं को हेकड़ी निकाल देने और पुलिस बुलवाकर फेंकवा देने की धमकी दी। मन नहीं भरा तो फर्जी धाराओं में महिलाओं पर एफआइआर दर्ज करवा दी। उन्होंने यह आक्रोश महिलाओं के खिलाफ दिखाया या चिटफंड कंपनी के समर्थन में?

 

नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा है कि राज्य में चिटफंड पार्ट-2 चल रहा है। हजारों करोड़ रुपये की लूट हो रही है। इस पर सरकार मौन है। सरकार को चाहिए कि पीड़ितों का पैसा वापस दिलाया जाए और ऋण भी माफ हो। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...