अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई…कहां? जाने यहां!

Date:

बलौदाबाजार जिले में अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत सहित 9 गाड़िया जब्त

जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई जिसमें विगत दो दिनों में हाइवा एवं ट्रैक्टर सहित 9 रेत से भरे वाहन ज़ब्त किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी के. के. बंजारे ने बताया कि देर रात एवं सुबह खनिज विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण के संबध में जांच की गई।जांच के दौरान पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम गिधपुरी एवं तहसील लवन में महानदी क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन संलिप्त 9 वाहन जब्त किया गया है। सभी गाड़ियों को जब्त कर वाहन नजदीकी थाना में रखा गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

बता दे की कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में रेत के अवैध कारोबार के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। अवैध रेत के भंडारण,अनुमति और उत्खनन, परिवहन के साथ-साथ रॉयल्टी पर्ची आदि सभी दस्तावेजों के परीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। सोनी ने कहा है कि ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी। अवैध रेत खनन का काम करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और ऐसे अवैध परिवहन करते पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुश अग्रवाल की रिपोर्ट, पलारी- बलौदाबाजार 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जनगणना 2026 और मातृभाषा छत्तीसगढ़ी…पढ़ें गजेंद्ररथ का विश्लेषण!

'छत्तीसगढ़ी' पहले आठवीं अनुसूची में शामिल कराने आंदोलन करना...

खरोरा कांग्रेस के मिराज बने बूथ अध्यक्ष…पार्टी प्रमुखों ने दी बधाई!

कांग्रेस से मिराज ख़ान बने बूथ अध्यक्ष तिल्दा खरोरा: क्षेत्र...