छत्तीसगढ़ समाचार: अस्पताल के टॉयलेट में कैमरा लगाकर कर रहा था जासूसी, सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

Date:

शहर के पेन्ड्री स्थित मेडिकल कालेज के महिला टॉयलेट में मेबाईल फोन का कैमरा लगाकर वीडियो बनाने वाले सफाई कर्मी को लालबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाईल पर नर्सिंग स्टाफ के वीडियो पाये गाए हैं।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ठेके पर कार्यरत एक सफाई कर्मचारी द्वारा गुरूवार को मेडिकल कालेज अस्पताल के महिला स्टाफ टॉयलेट में मोबाइल फोन लगाकर अपने फोन का कैमरा ऑन कर दिया और वहां से चला गया। इसके बाद स्टाफ नर्स और कुछ छात्राएं टॉयलेट पहुंची जहां उन्होंने वाश बेसिन के समीप छुपा कर रखे गए एक मोबाइल फोन देखा, जिस पर वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन था। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की जिसके बाद लालबाग थाने को सूचना दी गई और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के गिरफ्त में आया आरोपी ताम्रध्वज मांडवी राजनांदगांव जिले के सोनेसरार का निवासी है। आरोपी के द्वारा महिला टॉयलेट में मोबाइल कैमरा लगाकर वीडियो बनाने के इस मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोपी के मोबाइल फोन पर पुलिस को कुछ वीडियो फुटेज मिले हैं जिसकी जांच कार्रवाई की जा रही है। इधर टॉयलेट पर सफाई कर्मचारी द्वारा कैमरा लगाया जाने की जानकारी मिलने पर सभी नर्स और महिला डॉक्टरों के बीच वीडियो बनाए जाने को लेकर आक्रोश है। आरोपी कब से इस तरह से वीडियो बना रहा था पुलिस अब इसकी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

iNSta से LOVe फिर LIV in और आखिर में MUrder!

रायपुर: इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती, चार साल का...

जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनि मत से पारित…क्या है नया नियम पढ़ें!

राज्यसभा में मंगलवार दोपहर विपक्षी दलों के भारी हंगामे...

बेटी हमर मान…भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश प्रदेश का नाम हुआ रौशन…पढ़ें!

रायपुर: ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं...