एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, छत्तीसगढ़ पहुंची मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम

Date:

मुंबई से न्यूयार्क जाने वाली फ्लाइट में बम होने का ट्वीट करने वाला आरोपी पुलिस जांच में नाबालिग निकला है। धमकी की वजह से विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। इस मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस कमिश्वर ने 5 सदस्यों की एक स्पेशल टीम बनाई थी।

मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की स्पेशल 5 सदस्यीय टीम राजनांदगांव पहुंची है। इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में यह टीम छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंची है। फिलहाल पुलिस 17 साल के नाबालिग समेत 4 नाबालिग संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि मुंबई से न्यूयार्क जाने वाली फ्लाइट नंबर AI 119 में बम होने का ट्वीट मिला था। इसके चलते फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में विशेष जांच टीम बनाई थी, जिसको 2015 बैच के IPS मुंबई पुलिस के DCP मुंबई एयरपोर्ट मनीष कलवानिया लीड कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस की विशेष 5 सदस्यीय टीम राजनांदगांव पहुंचकर आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी नाबालिग छत्तीसगढ़ के एक कारोबारी का बेटा है। 17 साल के नाबालिग के अलावा 4 अन्य नाबालिग संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

सूत्रों के अनुसार नाबालिग के मोबाईल से कुछ सबूत भी रिकवर हुए हैं। इस मामले में राजनांदगाव पुलिस भी मुंबई पुलिस का सहयोग कर रही है। नाबालिग राजनांदगांव का ही रहने वाला है। पुलिस उसे अपने साथ मुंबई लेकर जा सकती है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...