खड़ी गाड़ी से टकरा कर युवक की मौत! गुस्साए लोगों ने लगा दी आग…

Date:

रायपुर के तिल्दा में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. खड़े ट्रक से टकराने के बाद युवक की मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों ने गैरेज में आग लगा दी और पुलिस को दौड़ा दिया. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे रहे।

यह घटना तिल्दा कोटा रोड पर हाई स्कूल के पास सीमेंट गैरेज के बाहर हुई. बाइक सवार युवक खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने गैरेज में आग लगा दी.

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
बता दें कि तिल्दा लगातार घटनाओं का गढ़ बना हुआ है दिवाली के मौके पर दो हत्याओं के चलते यहां थाना प्रभारी को भी हटा दिया गया है वहीं एक मर्डर का मामला सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

कर्ज, कारोबार और….एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के...

हरेली रैली के पहले मिली अमित बघेल को बेल…कार्यकर्ताओं में दिवाली जैसा उत्साह!

रायपुर: बलौदाबाजार हिंसा मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के...

रथयात्रा और रथ…से गजेंद्ररथ की कहानी पढ़ें!

बाबूजी आज के दिन ही जन्म लिए थे और...